मामले की न्यायिक जांच हो : सलीम

Updated at : 10 Aug 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
मामले की न्यायिक जांच हो : सलीम

आरजी कर मेडिकल काॅलेज अस्पताल की जूनियर महिला डाॅक्टर की हत्या की घटना के खिलाफ माकपा की ओर से अस्पताल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान अस्पताल में प्रवेश को लेकर आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई.

विज्ञापन

कोलकाता.

आरजी कर मेडिकल काॅलेज अस्पताल की जूनियर महिला डाॅक्टर की हत्या की घटना के खिलाफ माकपा की ओर से अस्पताल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान अस्पताल में प्रवेश को लेकर आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई. मौके से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया. इस पर आंदोलनकारी और भड़क गये.घटना को लेकर माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि सरकार अपराधियों को बचाने की साजिश कर रही है. पुलिस की मदद से एक शराबी को मोहरा बनाकर असली अपराधियों को बचाने की कोशिश हो रही है. उनके मुताबिक इस मामले में तृणमूल से जुड़े चिकित्सक व सरगना शामिल हैं. लिहाजा मामले की न्यायिक जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola