पुलिस ने जब्त किया मवेशियों से लदा पिकअप वैन

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना अंतर्गत हरिहरपुर इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान के दौरान मवेशियों से लदा एक पिकअप वैन जब्त कर लिया

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना अंतर्गत हरिहरपुर इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान के दौरान मवेशियों से लदा एक पिकअप वैन जब्त कर लिया. पुलिसकर्मी थाना परिसर में मवेशियों को रख उन्हें चारा खिला रहे हैं. जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर इलाके में नाका चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मवेशियों से लदे एक पिकअप वैन को रोका. चालक से कागजात मांगे. कोई वैध कागजात नहीं होने पर पुलिस मवेशियों से लदे पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले गयी. मवेशियों को थाना परिसर में रखा गया है. वैन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola