पर्णश्री : तालाब में मिला युवक का शव परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

महानगर के पर्णश्री इलाके में एक तालाब में एक युवक को डूबा पाया गया. घटना डायमंड हार्बर रोड में स्थित बड़ाबागान तालाब में मंगलवार देर रात की है. मृतक का नाम साजिद अली (29) बताया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता.

महानगर के पर्णश्री इलाके में एक तालाब में एक युवक को डूबा पाया गया. घटना डायमंड हार्बर रोड में स्थित बड़ाबागान तालाब में मंगलवार देर रात की है. मृतक का नाम साजिद अली (29) बताया गया है.

लोगों से खबर पाकर पर्णश्री थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साजिद अली तारातला इलाके में स्थित सीपीटी कॉलोनी के क्वार्टर में रहता था. पुलिस की तरफ से उसके परिवार को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस के समक्ष परिवार के सदस्यों ने साजिद की हत्या किये जाने की आशंका जतायी है.

पुलिस को परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार शाम को साजिद का एक दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद उनके बेटे को तालाब में डूबा हुआ पाया गया. उन्हें संदेह है कि साजिश के कारण उनके बेटे की हत्या की गयी है. पुलिस ने इस जानकारी के बाद साजिद के दोस्तों से पूछताछ शुरू की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola