ePaper

आसनसोल : डीपीएल ट्रॉफी पर विक्की एकादश ने किया कब्जा

Updated at : 09 Jul 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल : डीपीएल ट्रॉफी पर विक्की एकादश ने किया कब्जा

आअपीएल की तर्ज पर 58 नंबर वार्ड के हेल्थ सेंटर मैदान में पप्पू मेमोरियल क्लब की ओर से डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट की प्रायोजक नोनिया रियल टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड थी. इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया. जिसका फाइनल मैच सोमवार की शाम जय लक्ष्मी एकादश और विक्की एकादश के बीच खेला गया.

विज्ञापन

आसनसोल.

आअपीएल की तर्ज पर 58 नंबर वार्ड के हेल्थ सेंटर मैदान में पप्पू मेमोरियल क्लब की ओर से डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट की प्रायोजक नोनिया रियल टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड थी. इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया. जिसका फाइनल मैच सोमवार की शाम जय लक्ष्मी एकादश और विक्की एकादश के बीच खेला गया. इसमें विक्की एकादश ने सुपर ओवर में जय लक्ष्मी एकादश को एक रन से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली. इससे पहले जय लक्ष्मी एकादशी ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्की एकादश ने आठ ओवरों में सात विकेट खोकर जय लक्ष्मी एकादशी को 80 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन जय लक्ष्मी एकादश ने आठ ओवर में छह विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी. जिसके कारण मैच टाई हो गया. मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ. जिसमें जय लक्ष्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 8 रन बनाये. जिसके जवाब में विक्की एकादशी ने एक विकेट खोकर 9 रन बना लिये. इस प्रकार विकी एकादश ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद संजय नोनिया उपस्थित थे. उनके साथ नोनिया रियल टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि आनंद कांत, विनोद साव, अनिल सिंह, मनोज नोनिया, धर्मवीर नोनिया, सैयद शाहिद अनवर, सुनील भारती, भीम प्रसाद नोनिया, सत्यनारायण राय, अजीत नोनिया, अरविंद राम आदि उपस्थित थे. इस दौरान पार्षद संजय नोनिया ने कहा कि दोनों टीमों ने काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. पूरा मैच काफी रोमांचक रहा. उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी. इस मौके पर संजय नोनिया ने कहा कि पप्पू मेमोरियल क्लब यदि डीपीएल सेशन 2 का आयोजन अगले वर्ष करेगा तो उसमें भी वह सहयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola