फूलबागान : हादसे में घायल बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम हुए हादसे में घायल हुए एक बच्चे की मौत हो गयी

विज्ञापन

कोलकाता. फूलबागान थाना क्षेत्र स्थित इएम बाइपास पर बंगाल केमिकल के पास शुक्रवार की शाम हुए हादसे में घायल हुए एक बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे का नाम अंकित साव (7) है, जिसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह मानिकतला मेन रोड इलाके का निवासी था. हादसे में रिया घोष (9) नामक बच्ची के अलावा तपन घोष (50) भी घायल हैं, जो अस्पताल में चिकित्साधीन हैं. बच्चे की मौत की खबर फैलते ही मानिकतला में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने घटना को लेकर प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि गत शुक्रवार को इएम बाइपास पर तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों समेत तीन लोगों को धक्का मार दिया था. इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में तोड़फोड़ की. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हो पायी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola