आज हो सकती है बारिश

Updated at : 30 Mar 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
आज हो सकती है बारिश

इस बीच अलीपुर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

कलकत्ता. महानगर में बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं. इस बीच अलीपुर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों का कहना है कि शनिवार रात से ही तेज हवाएं और बारिश शुरू हो जायेगी. रविवार को भी बारिश होगी. दक्षिण बंगाल के कई जिलों के साथ-साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश का अनुमान है. उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग, दार्जिलिंग में भारी बारिश के साथ तूफान की संभावना जतायी गयी है. उत्तर बंगाल के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. रविवार को उत्तर बंगाल के पांच जिलों में बारिश का अनुमान है. दक्षिण बंगाल के बीरभूम, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व व पश्चिम बर्दवान में बारिश की संभावना है. बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की बात कही गयी है. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की भी बात कही गयी है. शनिवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola