निजी अस्पताल में रोगी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 1:51 AM
मृतक का नाम देवाशीष बाउरी (18) बताया गया है. अस्पताल प्रबंधन से सूचना पाकर थाने की पुलिस वहां पहुंची.
आसनसोल. आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया. मृतक का नाम देवाशीष बाउरी (18) बताया गया है. अस्पताल प्रबंधन से सूचना पाकर थाने की पुलिस वहां पहुंची. बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर भारी पुलिस बल को वहां बुलाना पड़ा, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई. अस्पताल परिसर में उत्तेजना को देखते हुए वहां पुलिस टुकड़ी तैनात कर दी गयी है. परिजनों की शिकायत है कि निजी अस्पताल के अंदर इलाज में बरती गयी लापरवाही से देवाशीष की मौत हो गयी है. उसकी सही रिपोर्ट अस्पताल प्रबंधन नहीं दे रहा है. आरोप लगाया कि मृत युवक की असल रिपोर्ट को परिजनों से छीन कर बदल दिया गया है. परिजनों की मांग है क आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये. अस्पताल प्रबंधन ने आरोप को नकारा ः आरोप को नकारते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से सफाई दी गयी कि बीरभूम जिले से रोगी को बेहद नाजुक हालत में यहां लाया गया था. रोगी को आसनसोल के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया था, फिर भी परिजन चाहते थे कि रोगी को यहीं पर भर्ती किया जाये. बीते कई दिनों से रोगी में बुखार, सिरदर्द के साथ मिर्गी के लक्षण दिख रहे थे. अस्पताल में दोपहर 12:00 बजे रोगी को लाया गया था, तब वह बुखार से तप रहा था और मिर्गी के दौरे भी आ रहे थे. चिकित्सकों ने परिजनों को रोगी की नाजुक स्थिति से अवगत कराया था. सीएसएफ /ब्लड एनालिसिस के लिए नमूने भेजे गये थे. डॉक्टर्स ने रोगी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात 12.50 बजे उसने दम तोड़ दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










