टाटा मेटालिक्स फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 1:28 AM
खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत गोकुलपुर इलाके में स्थित टाटा मेटालिक्स फैक्टरी में अचानक आग लग जाने से फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी.
प्रतिनिधि, खड़गपुर खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत गोकुलपुर इलाके में स्थित टाटा मेटालिक्स फैक्टरी में अचानक आग लग जाने से फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी. हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. जानकारी के अनुसार, फैक्टरी परिसर में काम करने वाले श्रमिक और स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम फैक्टरी से धुंआ निकलते देखा और फिर आग की लपटें. फैक्टरी में आग लगने से श्रमिक सहित इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी.लेकिन फैक्टरी प्रशासन ने फैक्टरी में मौजूद आग बुझाने के यंत्रों और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझा दिया. इस दौरान किसी के भी घायल होने की जानकारी नहीं मिली है. फैक्टरी में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. फैक्टरी प्रशासन इस बारे में कुछ भी विस्तार से बताने से इंकार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










