एक बूथ का संचालन करेंगे सिर्फ दिव्यांग चुनावकर्मी

Updated at : 20 May 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
एक बूथ का संचालन करेंगे सिर्फ दिव्यांग चुनावकर्मी

इनमें से एक बूथ स्पेशल है. इसकी खासियत यह है कि इस बूथ का संचालन दिव्यांग मतदानकर्मी करेंगे.

विज्ञापन

हुगली. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के तहत जिले की तीन सीटों आरामबाग, श्रीरामपुर और हुगली में कुल 6,202 बूथ बनाये गये हैं. इनमें से एक बूथ स्पेशल है. इसकी खासियत यह है कि इस बूथ का संचालन दिव्यांग मतदानकर्मी करेंगे. बंडेल स्थित प्रतिबंदी कल्याण केंद्र में यह बूथ बना है. रविवार को जिलाधिकारी मुक्ता आर्य ने इस केंद्र का दौरा किया. उनके साथ एडीएम (जेनरल) तरुण भट्टाचार्य, सोशल वेलफेयर अफसर निलय दत्त सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग भानु प्रकाश दे ने आवेदन किया था कि वह मतदान कार्य का संचालन करने के लिए उत्साहित हैं और उनके जैसे और भी साथी यह कार्य करना चाहते हैं.

एक बार हम दिव्यांगों को भी मौका दिया जाए. उनके आवेदन को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया. सोशल वेलफेयर अफसर निलय दत्त ने बताया कि उक्त बूथ पर कुल 950 वोटर हैं, जिनमें 480 महिला मतदाता हैं. भानु प्रकाश को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है. दिव्यांग सुरजीत मोदक को फर्स्ट पोलिंग ऑफिसर, अशोक दे को सेकंड पोलिंग ऑफिसर और राजा गोस्वामी को थर्ड पोलिंग ऑफिसर बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola