ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत, चार की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

चुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल में एक ही दिन ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत और चार अन्य की हालात गंभीर होने के पर हड़कंप मचा हुआ है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली

चुंचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल में एक ही दिन ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत और चार अन्य की हालात गंभीर होने के पर हड़कंप मचा हुआ है. इनमें से तीन गंभीर महिलाओं को कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य काे चुंचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल की सीसीयू में भर्ती कराया गया है. घटना की जांच के लिए जल्द ही राज्य स्वास्थ्य विभाग की एक टीम यहां आनेवाली है.

चिकित्सा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल :

गौरतलब है कि चुंचुड़ा इमामबाड़ा सदर (जिला) अस्पताल में न केवल हुगली, बल्कि अन्य जिलों से भी कई मरीज आते हैं. जिला स्वास्थ्य प्रमुख मृगांक मौली कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सिजेरियन करने वाले डॉक्टर से बात की गयी है. मामले में एक विशेषज्ञ समिति अपनी राय देगी.

मृतका के परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप : मृतका के देवर शेख सजल ने बताया कि उनकी भाभी पूरी तरह से स्वस्थ थीं. यहां भर्ती होने के बाद सिजेरियन हुआ था. उन्होंने बताया कि अस्पताल ने जो भी आवश्यकताएं बतायीं, वे पूरी की गयीं. यहां तक कि सात हजार रुपये के इंजेक्शन भी लाये गये. ब्लड भी दिया गया. फिर भी उनकी भाभी को कोलकाता रेफर कर दिया गया, जहां किडनी की समस्या का पता चला. इसके बावजूद अस्पताल की लापरवाही के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका.

हुगली जिले में प्रसवकालीन मृत्यु दर : हुगली जिले में वर्ष 2022-23 में प्रसवकाल के समय 62 महिलाओं की मौत हुई थी. 2023-24 में 42 और इस साल अब तक 17 प्रसूताओं की मृत्यु हो चुकी है. इस घटना ने जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola