प्रमोटरों से मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति अरेस्ट
प्रमोटिंग को लेकर हुए विवाद में अरूप घोष और उसके साले अरिजीत बसु को पीटने के आरोप में पुलिस ने एक प्रमोटर को गिरफ्तार किया है.
प्रतिनिधि, हुगली
प्रमोटिंग को लेकर हुए विवाद में अरूप घोष और उसके साले अरिजीत बसु को पीटने के आरोप में पुलिस ने एक प्रमोटर को गिरफ्तार किया है. यह घटना 24 जुलाई को कोन्नगर बकुलतला इलाके में स्थित ऑफिस में हुई थी. मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गंभीर रूप से घायल अरिजीत बसु को एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया. उत्तरपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गयी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रमोटर प्रदीप भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया. दूसरा आरोपी प्रमोटर विजय दास फरार है. कोन्नगर नगरपालिका के चेयरमैन स्वपन दास ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और पुलिस निष्पक्ष जांच करके सख्त कदम उठाएगी. वहीं, गिरफ्तार प्रमोटर ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए