स्कूटी व बाइक की टक्कर में एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक का नाम सुशांत पंडित (65) और घायल का नाम समीर माइति बताया गया है.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत बेलदा थाना के विष्णु मंदिर इलाके में खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर एक स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि दूसरा शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया. मृतक का नाम सुशांत पंडित (65) और घायल का नाम समीर माइति बताया गया है. सुशांत बेलदा थाना के आसंदा गांव का निवासी था. समीर बेलदा के सलाजपुर गांव का निवासी है. सुशांत स्कूटी से दांतन की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहनों पर सवार दो लोग जमीन पर गिरकर जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola