हथियार और बम बनाने के बारूद समेत एक बदमाश को किया गया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जिले के सदाईपुर थाना इलाके के साहापुर ग्राम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर हथियार के साथ ही विस्फोटक बनाने का बारूद जब्त किया है.

विज्ञापन

बीरभूम. जिले के सदाईपुर थाना इलाके के साहापुर ग्राम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर हथियार के साथ ही विस्फोटक बनाने का बारूद जब्त किया है. इस मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख सहूर बताया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शेख सहूर के घर पर छापामारी अभियान चलाकर घर से हथियार और बम बनाने का बारूद आदि बरामद किया गया. घटना में उक्त मकान के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इलाके में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गयी है. जिसके तहत यह गिरफ्तारी हुई. उक्त हथियार और बारूद कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था और इस अवैध कारोबार में कौन कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है.

. पुलिस का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola