वृद्धा को वापस मिले 1.27 लाख रुपये
दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर निवासी गीता हाल्दार (74) नामक एक वृद्धा का खोया हुआ बैग सोनारपुर जीआरपी की तत्परता से बरामद कर लिया गया.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर निवासी गीता हाल्दार (74) नामक एक वृद्धा का खोया हुआ बैग सोनारपुर जीआरपी की तत्परता से बरामद कर लिया गया. बैग में 1.27 लाख नकदी और सोने के दो कंगन थे. जानकारी के अनुसार, महिला घरों में चौका-बर्तन का काम करती है. इस कमाई से उसने ये रुपये जुटाये थे, जिसे लेकर वह मथुरापुर से सॉल्टलेक आ रही थी. इस दौरान सोनारपुर स्टेशन पर उसका बैग खो गया. वह सोनारपुर जीआरपी थाने पहुंची और सारी बात बतायी. इसके बाद जीआरपी ने सोनारपुर स्टेशन परिसर से उसका बैग बरामद कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए