कोलकाता पुलिस की नयी पहल, सड़कों और दीवारों पर पेंटिंग्स बनाकर दी जा रही है कोरोना से बचाव के संदेश

Updated:
विज्ञापन

जानलेवा महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए कोलकाता पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है

विज्ञापन

अजय विद्यार्थी

विज्ञापन

कोलकाता : जानलेवा महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए कोलकाता पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. इसी कड़ी में कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों और दीवारों पर पेंटिंग्स बनाए गए हैं, जिसमें लोगों को घर पर रहने का संदेश दिया गया है इसकी शुरुआत बीरभूम जिला पुलिस ने की थी.

इसके बाद कोलकाता पुलिस ने भी इसे अपनाया है. इंटाली और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर पेंटिंग्स बनायी गयी है. इसमें “स्टे होम, स्टे सेफ” यानी घर पर रहें सुरक्षित रहें का संदेश दिया गया है. इसके अलावा साबुन से बार बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और किसी चीज को भी नहीं छूने की हिदायत भी पेंटिंग्स के जरिये दी गयी है.

इसी तरह से कई पेंटिंग्स दीवारों पर भी बनायी गयी हैं जिसमें लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से आगाह किया गया है. बताया गया है कि कोलकाता नगर निगम की टीम ने पेंटिंग्स बनाने में पुलिस की मदद की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola