ePaper

Narendra Modi : नरेंद्र मोदी ने कहा- इस चुनाव में साफ है अगर कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ बीजेपी

Updated at : 03 May 2024 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Narendra Modi said that BJP will form the government

Narendra Modi : पीएम मोदी ने कहा, आप जानते हैं कि कांग्रेस ने देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया. इसमें हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई साथियों का क्या दोष था, जो बॉर्डर के उस पार रह गए. ऐसे हर व्यक्ति की पीड़ा दूर करने के लिए ही हमारी सरकार ने सीएए लाने का साहस किया. लेकिन तृणमूल इसका सबसे ज्यादा विरोध कर रही है.

विज्ञापन

Narendra Modi : पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, ये चुनाव देश के चुनाव हैं, ये पूरे देश के लिए सरकार चुनने का अवसर है.तृणमूल तो पूरे देश में 15 सीट भी जीत नहीं सकती. क्या तृणमूल 15 सीट लेकर सरकार बना सकती है? कांग्रेस भी पूरे देश में कितना ही जोर लगा दे इस बार अर्धशतक करना मुश्किल है. 50 सीट पाने के लिए भी वे मुश्किल में हैं.इस चुनाव में साफ है कि अगर कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा की सरकार ही बनेगी.

कांग्रेस, लेफ्ट और फिर तृणमूल ने सारे बंगाल में उद्योगों को किया बर्बाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक समय पूरा बंगाल इंडस्ट्री के मामले में कितना आगे था. लेकिन कांग्रेस, लेफ्ट और फिर तृणमूल ने सारे उद्योगों को बर्बाद कर दिया. जहां तोलाबाजी हो, दंगे हों, वहां निवेश करने कौन आएगा? आप जानते हैं कि कांग्रेस ने देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया. इसमें हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई साथियों का क्या दोष था, जो बॉर्डर के उस पार रह गए. ऐसे हर व्यक्ति की पीड़ा दूर करने के लिए ही हमारी सरकार ने सीएए लाने का साहस किया. लेकिन तृणमूल इसका सबसे ज्यादा विरोध कर रही है.

आपके यहां बीजेपी-एनडीए के सांसद होंगे तो तेजी से होगा विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अभी तो बहस बस इतनी है कि एनडीए 400 पार होगा या नहीं होगा. हमारे विरोधी कहते हैं कि 400 पार नहीं होगा. लेकिन जो लोग मैदान में काम कर रहे हैं, वो कहते हैं कि बिल्कुल 400 पार करेगा. INDI गठबंधन वालों की लड़ाई बस इस बात के लिए है कि लोकसभा में विपक्ष में जो दल जीतकर आएंगे, उनमें सबसे बड़ा दल कौन बनें. मोदी को ज्यादा एमपी इसलिए चाहिए, ताकि वो हर संसदीय क्षेत्र को आगे बढ़ा सके. आज देश में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, गांव, गरीब, किसान और महिलाओं से जुड़े कितने काम हो रहे हैं.अगर आपके यहां बीजेपी-एनडीए के सांसद होंगे तो और तेजी से विकास होगा.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola