ePaper

बैरकपुर में अवैध दुकानों पर चला नगरपालिका का बुलडोजर

Updated at : 26 Jul 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
बैरकपुर में अवैध दुकानों पर चला नगरपालिका का बुलडोजर

राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए गुरुवार को बैरकपुर नगरपालिका इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए गुरुवार को बैरकपुर नगरपालिका इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान बैरकपुर के एसएन बनर्जी रोड, बैरकपुर एसएम अली रोड, बैरकपुर रेलवे स्टेशन, बैरकपुर बारासात रोड और बीटी रोड के दोनों किनारों पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ दिया गया. साथ ही बैरकपुर एसएन बनर्जी रोड पर बने तृणमूल के कार्यालय को भी तोड़ दिया गया. साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गयी कि वे बीटी रोड से 10 फीट की दूरी पर अपनी दुकानें लगायें. वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के ही उनकी दुकानों व घरों को तोड़ दिया गया.

बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास ने बताया कि 15 दिन पहले सभी दुकानदारों और हॉकर्स को नोटिस दी गयी थी. साथ ही कहा गया था कि वे स्वयं ही अवैध रूप से बनीं दुकानों को हटा लें, लेकिन ऐसा नहीं करने पर नगरपालिका द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है. इस दौरान बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारी के साथ टीटागढ़ थाना के प्रभारी तापस कुमार नस्कर, बैरकपुर ट्रैफिक डिवीजन अधिकारी रंजन रुद्र, बैरकपुर सब ट्रैफिक गार्ड अधिकारी दिलीप दास, बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सुप्रभात घोष,नगरपालिका पार्षद जीतब्रत और अन्य पार्षदगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola