चोरी करने आये बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप
शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर मेमारी थाने में मामला दर्ज किया गया. पीड़ित महिला की अवस्था को देखते हुए उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के मेमारी थाना क्षेत्र के नवस्था ग्राम में शुक्रवार देर रात चोरी करने आये बदमाशों ने घर की महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया. शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर मेमारी थाने में मामला दर्ज किया गया. पीड़ित महिला की अवस्था को देखते हुए उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता ने बताया कि दो बदमाश घर में कल आधी रात आये थे. चोरी करने के बाद उसकी नतिनी के सामने की हथियार के दम पर उससे गैंगरेप किया गया. शनिवार को पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जांच में पुलिस लग गयी है. घटना से गांव में उत्तेजना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए