मेट्रो : नोआपाड़ा से बिमानबंदर तक के विस्तार कार्यों का जीएम ने लिया जायजा

सोमवार को मेट्रो रेलवे के जीएम पी उदय कुमार रेड्डी ने इस रूट का जायजा लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने की सलाह दी.
कोलकाता. महानगर में नये मेट्रो कॉरिडोर (ऑरेंज, ग्रीन व पर्पल लाइन) के विस्तार के बाद अब कोलकाता मेट्रो रेलवे, येलो लाइन के नोआपाड़ा से बिमानबंदर (एयरपोर्ट) के बीच विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है. सोमवार को मेट्रो रेलवे के जीएम पी उदय कुमार रेड्डी ने इस रूट का जायजा लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने की सलाह दी. इस दिन श्री रेड्डी मेट्रो रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य व परियोजना का जायजा लेने पहुंचे थे. उन्होंने अपना निरीक्षण कार्य नोआपाड़ा से शुरू किया. इस दौरान श्री रेड्डी ने जेसोर रोड स्टेशन के रास्ते में पुल, ट्रैक और रैंप आदि का भी निरीक्षण किया. उन्होंने जेसोर रोड स्टेशन और वहां चल रहे काम की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया. स्टेशन निरीक्षण के बाद, श्री रेड्डी ने सुरंग की तैयारियों की जांच करने के लिए जेसोर रोड स्टेशन से बिमानबंदर स्टेशन तक एक ट्रॉली से निरीक्षण किया. इसके बाद उच्चाधिकारियों के साथ बिमानबंदर में एक उच्च स्तरीय बैठक की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




