हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर-5 तक दिसंबर 2025 तक चलने लगेगी मेट्रो

Updated at : 09 Aug 2024 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर-5 तक दिसंबर 2025 तक चलने लगेगी मेट्रो

मेरा प्रयास होगा कि अगले वर्ष दिसंबर तक हावड़ा मैदान से साल्टलेक सेक्टर फाइव तक ईस्ट-वेस्ट परियोजना के 16 किलोमीटर में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाये. ये बातें कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नये मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) अनुज मित्तल ने कहीं.

विज्ञापन

केएमआरसीएल के एमडी अनुज मित्तल ने पदभार संभालने के बाद कई परियोजनाओं का किया निरीक्षण

संवाददाता, कोलकाता

वैसे तो आम जनता की जुड़ी सभी परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं. लेकिन मेरा प्रयास होगा कि अगले वर्ष दिसंबर तक हावड़ा मैदान से साल्टलेक सेक्टर फाइव तक ईस्ट-वेस्ट परियोजना के 16 किलोमीटर में मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाये. ये बातें कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नये मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) अनुज मित्तल ने कहीं.

उल्लेखनीय है कि देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो रेलवे ईस्ट-वेस्ट मेट्रो वर्तमान में हावड़ा मैदान से एसप्लेनेड (4.8 किमी.) तक और सियालदह से साल्टलेक सेक्टर फाइव (9.4 किमी.) तक दो पार्ट में मेट्रो परिचालन हो रहा है. हालांकि एस्प्लेनेड से सियालदह तक (2.5 किमी.) के मध्य सुरंग में अभी-भी काम चल रहा है. श्री मित्तल कहते हैं कि हमें उम्मीद है कि अगले वर्ष दिसंबर तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि 1990 बैच के आइआरएस अधिकारी अनुज मित्तल को कोलकाता मेट्रो रेलवे का नया प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर के साथ ही कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर भी बनाया गया है. उन्होंने पांच अगस्त को अपना पदभार ग्रहण किया है. श्री मित्तल ने आइआइटी रूड़की से बीटेक और आइआइटी दिल्ली से एमटेक डिग्री हासिल की है. श्री मित्तल को भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनो में कार्य करने का अनुभव रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola