महिला की हत्या के आरोप में लिव इन पार्टनर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

न्यू अलीपुर इलाके के दुर्गापुर कॉलोनी में एक किराये के मकान में मंगलवार को माम्पी बरुआ (32) नामक एक महिला को झुलसी हालत में पाया गया था.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

न्यू अलीपुर इलाके के दुर्गापुर कॉलोनी में एक किराये के मकान में मंगलवार को माम्पी बरुआ (32) नामक एक महिला को झुलसी हालत में पाया गया था. एसएसकेएम अस्पताल में ले जाने पर बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद माम्पी के पिता की शिकायत पर न्यू अलीपुर थाने की पुलिस ने माम्पी के साथ लिव इन में रह रहे कोलकाता नगर निगम के सफाईकर्मी मनोज हेला को गिरफ्तार कर लिया है. वह मूलत: बजबज का रहनेवाला बताया गया है.

पुलिस के मुताबिक, बेटी की मौत के बाद उसके पिता ने न्यू अलीपुर थाने में मनोज के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करायी. माम्पी के पिता का आरोप है कि मनोज ने ही उसकी बेटी के शरीर में आग लगायी है. शिकायत पर पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को जांच में पता चला कि माम्पी की पहले भी शादी हो चुकी है. कुछ साल से वह अपने पति से अलग रहने लगी थी. इसके बाद से निगम कर्मी मनोज के साथ ही वह किराये के कमरे में न्यू अलीपुर इलाके में रह रही थी. कभी-कभी दोनों के बीच अनबन होती रहती थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी अनबन के कारण यह घटना हुई है. अब माम्पी ने खुद आग लगायी या फिर उसके साथ लिव इन में रहनेवाले मनोज ने उसे आग के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola