पुलिसकर्मी पर वकील ने लगाया धमकी देने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

खड़दह में सोमवार रात रास्ते पर गाड़ी रोक कर कथित तौर पर रंगदारी वसूलने वाले एक पुलिसकर्मी का विरोध करने पर वकील व भाजपा नेता कौस्तव बागची को धमकी देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

खड़दह. उत्तर 24 परगना के खड़दह में सोमवार रात रास्ते पर गाड़ी रोक कर कथित तौर पर रंगदारी वसूलने वाले एक पुलिसकर्मी का विरोध करने पर वकील व भाजपा नेता कौस्तव बागची को धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनके साथ गाली-गलौज भी की. मामले को लेकर कौस्तव बागची ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है. घटना की खड़दह थाने में शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. सोशल मीडिया पोस्ट कर कौस्तव ने आरोप लगाया है कि खड़दह थाने में कार्यरत वीएन तिवारी नामक एक पुलिसकर्मी रात में बीटी रोड पर मालवाहक वाहनों को रोक कर रंगदारी वसूल रहे थे. इस कारण टाटा गेट से लेकर टीटागढ़ नगरपालिका तक जाम लग गया था. इसी दौरान वहां से गुजर रहे कौस्तव ने इसका विरोध किया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola