बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक हुआ घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 1:22 AM
हाड़ोवा थाना अंतर्गत हाड़ोवा-गोपालपुर रोड पर कालिकापुर के पास शुक्रवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी
प्रतिनिधि, बशीरहाट
हाड़ोवा थाना अंतर्गत हाड़ोवा-गोपालपुर रोड पर कालिकापुर के पास शुक्रवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. मृतक की पहचान गौतम मंडल (28) के रूप में हुई है. घायल सागर मंडल (26) नामक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, काली पूजा घूमने निकले हाड़ोवा थाना अंतर्गत झांझा ग्राम निवासी दोनों युवक शुक्रवार रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया गया. घायल युवक को हाड़ोवा ग्रामीण अस्पताल से बारासात मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










