युवक ने ब्रिज से गंगा में लगायी छलांग

Updated:
विज्ञापन

रात में परिवार को सूचना मिली कि सूरज ने ईश्वर गुप्त सेतु (कल्याणी ब्रिज) से गंगा में छलांग लगा दी है.

विज्ञापन

हुगली. बांसबेड़िया के रहने वाले 24 वर्षीय युवक सूरज प्रसाद ने कल्याणी ब्रिज से गंगा में छलांग लगा दी. युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. युवक के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस ने गंगा में स्पीड बोट के जरिए तलाश शुरू कर दी है. रात में परिवार को सूचना मिली कि सूरज ने ईश्वर गुप्त सेतु (कल्याणी ब्रिज) से गंगा में छलांग लगा दी है. सूरज के पिता ओम शंकर प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा काम दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कही थी. सूरज ने कल्याणी की तरफ जाने की बात कही थी और बताया था कि वह रात साढ़े आठ बजे तक वापस आ जायेगा, लेकिन देर रात खबर मिली कि उसने गंगा में छलांग लगा दी है. परिवार इस घटना से स्तब्ध है और सूरज के इस कदम की वजह समझ नहीं पा रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola