महिला पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा का दिलाया भरोसा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 1:26 AM
मंगलवार की शाम को मगरा जोन की विनर्स टीम की महिला पुलिस बल ने एसआइ सौमिता सरकार के नेतृत्व में बांसबेड़िया कल बाज़ार, त्रिवेणी बाज़ार और मगरा बाज़ार क्षेत्रों में पैट्रोलिंग की.
बांसबेड़िया कल बाजार त्रिवेणी बाजार और मगरा बाजार क्षेत्रों का पुलिस ने लिया जायजा
प्रतिनिधि, हुगली
मंगलवार की शाम को मगरा जोन की विनर्स टीम की महिला पुलिस बल ने एसआइ सौमिता सरकार के नेतृत्व में बांसबेड़िया कल बाज़ार, त्रिवेणी बाज़ार और मगरा बाज़ार क्षेत्रों में पैट्रोलिंग की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता और महिलाओं से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया.
पुलिस टीम ने सभी के साथ थाना का फोन नंबर साझा किया और किसी भी समस्या में उनसे संपर्क करने का अनुरोध किया. महिला पुलिस बल से बातचीत कर स्थानीय जनता और महिलाओं में खुशी देखी गयी और उन्होंने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया. महिला पुलिस ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी हम क्षेत्र के आम लोगों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहेंगे. यह जानकारी डीएसपी क्राइम अभिजीत सिन्हा महापात्र ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










