ePaper

सावधान! सड़क किनारे शराब पीने पर देना होगा 5001 रुपये का जुर्माना

Updated at : 04 Nov 2024 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
सावधान! सड़क किनारे शराब पीने पर देना होगा 5001 रुपये का जुर्माना

असल में गांव में मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर खेत हैं. ग्रामीण सड़क के किनारे शराब पीने वाले लोगों से काफी परेशान हैं.

विज्ञापन

हल्दिया. सड़क के किनारे शराब पीने पर देना होगा 5001 रुपये का जुर्माना. यह फरमान पांसकुड़ा के राजसहर गांव के लोगों का है. इस बाबत गांव के अलग-अलग हिस्सों में पोस्टर भी लगाये गये हैं. पोस्टर में यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति सड़क के किनारे शराब पीने में वाले शख्स को सटीक प्रमाण के साथ पकड़वाने में मदद करता है, तो उसे इनाम स्वरूप 1001 रुपये दिये जायेंगे. असल में गांव में मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर खेत हैं. ग्रामीण सड़क के किनारे शराब पीने वाले लोगों से काफी परेशान हैं. शराब पीने वाले लोग शराब की बोतलें व अन्य सामान खेत में फेंक देते हैं, जिससे कृषि कार्य के दौरान किसान चोटिल भी हो जाते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि इस बारे में संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी को बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. यही वजह है कि ग्रामीण के लोगों ने सड़क के किनारे शराब पीने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने का फैसला लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि जुर्माने की राशि का उपयोग गांव में विकास कार्यों के लिए किया जायेगा. पश्चिम पांसकुड़ा मंडल-चार के भाजपा अध्यक्ष गोपाल साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता के उदासीन रवैये के कारण इलाके में शराब की बिक्री ज्यादा हो रही है. इलाके का माहौल खराब हो रहा है. कई बार संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ. ऐसे में गांव के लोगों ने शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कदम उठाने का फैसला लिया है. पांसकुड़ा ब्लॉक तृणमूल के अध्यक्ष सुजीत राय ने भाजपा नेता के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश केवल पुलिस व प्रशासन के द्वारा संभव नहीं है. लोगों के सचेत व जागरूक रहने की भी जरूरत है. भाजपा की ओर से तृणमूल व पुलिस-प्रशासन को लेकर जो टिप्पणी की जा रही, वह सटीक नहीं है. तृणमूल भी इलाके का माहौल अच्छा चाहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola