ePaper

West Bengal : राज्य में हैजा रोकने के लिए लगायी जायेगी वैक्सीन

Updated at : 24 Oct 2024 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2025 Guidelines

NEET UG 2025 Guidelines

West Bengal : राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 2030 तक राज्य से हैजा खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है. टीका लगवाते समय सुई चुभने जैसा दर्द नहीं होगा.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हैजा पर नियंत्रण के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत टीकाकरण किया जायेगा. वैक्सीन का नाम है- यूविकोल प्लस. यह जानकारी राष्ट्रीय हैजा एवं आंत्र रोग संस्थान (एनआइसीइडी) के निदेशक डॉ शांता दत्ता ने दी. उन्होंने बताया कि हैजा का टीका राज्य स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से लोगों को लगाया जायेगा. टीकाकरण के पहले चरण में दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर ब्लॉक में लगभग 50,000 लोगों को वैक्सीन लगायी जायेगी. डॉ दत्ता ने बताया कि इस टीके में हैजा नियंत्रित करने की क्षमता औसतन 60 प्रतिशत है.

पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलेगा टीकाकरण अभियान

टीकाकरण के लिए दक्षिण 24 परगना के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय से संबंधित बीडीओ को एक लिखित संदेश दिया जा चुका है. एनआइसीइडी निदेशक ने कहा कि यह कोई परीक्षण नहीं है. वैक्सीन का ट्रायल हो चुका है. अब क्रियान्वयन अध्ययन में देखा जायेगा कि इंसानों में इसकी प्रभावी क्षमता कितनी है. कोरियाई दवा कंपनी का यह टीका एक निश्चित अंतराल पर दो बार लगाया जायेगा. ठीक वैसे ही जैसे पोलियो का टीका दिया जाता है. यूविकोल प्लस को पहले ही ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल चुकी है.

Also Read : Dana Cyclone : चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर, दीघा समेत अन्य तटवर्ती इलाकों में पसरा सन्नाटा

2030 तक राज्य से हैजा खत्म करने का लक्ष्य

राज्य स्वास्थ्य विभाग और एनआइसीइडी सर्वेक्षण के अनुसार, बिष्णुपुर ब्लॉक-1 के तीन गांव राज्य में हैजा प्रभावित शीर्ष क्षेत्रों में शामिल हैं. इनमें नजाहरी, खगरामुरी और बखराहाट ग्राम पंचायत शामिल हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 2030 तक राज्य से हैजा खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है. टीका लगवाते समय सुई चुभने जैसा दर्द नहीं होगा. पांच वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है. इसका लगभग कोई दुष्प्रभाव नहीं है.

Also Read : Mamata Banerjee : बंगाल में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल, ये है वजह

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola