ePaper

West Bengal : 'डाना' का असर, सड़कों पर दिखा मिनी लाॅकडाउन

Updated at : 25 Oct 2024 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : 'डाना' का असर, सड़कों पर दिखा मिनी लाॅकडाउन

West Bengal : मूसलधार बारिश के कारण कोलकाता की कई सड़कों पर पानी जम गया. यातायात पर भी इसका असर देखा गया. सड़कों पर वाहन कम दिखे.

विज्ञापन

West Bengal : डाना चक्रवात ने कोलकाता के लोगों को पूरी तरह से डरा दिया. चक्रवात डाना के कारण शुक्रवार सुबह से कोलकाता सहित पासवर्ती जिलों में बारिश शुरु हुई. मूसलधार बारिश के कारण कोलकाता की कई सड़कों पर पानी जम गया. यातायात पर भी इसका असर देखा गया. सड़कों पर वाहन कम दिखे. लोग भी बाहर निकलने से बचे. ट्रेनों व बसों में लोग ना के बराबर दिखें. सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था. कोलकाता की सड़काें पर मिनी लाॅकडाउन जैसा नजारा देखने काे मिल रहा था.

स्टेशनों पर लोगाें की भीड़ ना के बराबर

डाना चक्रवात का असर ऐसा था कि स्टेशनों और ट्रेनों में लोगों की भीड़ ना के बराबर देखने को मिली. कोलकाता के दक्षिणी और मध्य हिस्से की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से भवानीपुर, न्यू मार्केट, हाजरा, धर्मतला और बेहाला इलाकों में यातायात बाधित हो गया. राज्य की राजधानी के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में ठनठनिया कालीबाड़ी, महात्मा गांधी रोड, वीआईपी रोड, पार्क सर्कस, दमदम और न्यू टाउन के कुछ हिस्सों से भी जलभराव की खबरें मिली हैं.

Also Read : Amit Shah : काेलकाता में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं अमित शाह

कई अस्पतालों में भरा पानी

वहीं, राज्य का प्रमुख अस्पताल एसएसकेएम में भी पानी भर गया और मरीज, कर्मचारी और स्वास्थ्यकर्मी घुटनों भर पानी से होकर निकलते हुए देखे गए.अस्पताल में घुटने तक पानी भर जाने के कारण आगंतुकों को भारी असुविधा हो रही है और इससे पानी में पैदा होने वाले संक्रमण की फैलने की आशंका हो सकती है.कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में बारिश का पानी भर गया था.

Also Read : Bengal Weather Update : डाना चक्रवात का बंगाल में दिख रहा असर, तेज हवा के साथ शुरु हुई बारिश

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola