WB Crime News : सुबह की सैर पर निकले थे घर से, फिर आई मौत की खबर

Updated:
विज्ञापन

Bihar News

WB Crime News : पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन

WB Crime News : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में राजमार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में हुई. पिकअप वैन ने सुबह की सैर पर निकले लोगों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. इसके बाद वाहन नियत्रंण खो बैठा और सड़क किनारे खाई में गिर गया.

विज्ञापन

पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर

अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर हो मौत हो गई जिनकी पहचान दिलीप साहा (49), फेकन लाल राम (60) और सुरेश खेतान (60) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है.

Also Read : Train Cancelled news : सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई ट्रेनें रद्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola