इच्छामती व कालिंदी नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई अंचल जलमग्न
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Sep 2024 1:01 AM
उत्तर 24 परगना के बशीरहाट, बादुरिया और टाकी नगरपालिकाओं के कई वार्ड जलमग्न हैं. इच्छामती और कालिंदी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
प्रतिनिधि, बशीरहाट उत्तर 24 परगना के बशीरहाट, बादुरिया और टाकी नगरपालिकाओं के कई वार्ड जलमग्न हैं. इच्छामती और कालिंदी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसके चलते तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है. बशीरहाट के स्वरूपनगर ब्लॉक के एक बड़े इलाके में इच्छामती खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. किसी भी वक्त तटबंध टूटने से बड़ा हादसा हो सकता है. नदी का पानी शंदापुल, पंतपारा, दुर्गापुर खर्दसिंह, कटाबागान और निश्चिंतपुर इलाकों में प्रवेश करने की आशंका है. फसलें पानी में डूब गयी हैं. स्वरूपनगर के शांडापूल-निर्माण ग्राम पंचायत के दुर्गापुर क्षेत्र में रेत की बोरियों से पानी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है. हिंगलगंज, संदेशखाली, हसनाबाद, कालिंदी, रायमंगल, बेदनी के अलावा छोटा कालागाछी इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










