परीक्षा हॉल में मोबाइल देख लिख रहा था उत्तर, अरेस्ट

Updated at : 01 Oct 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा हॉल में मोबाइल देख लिख रहा था उत्तर, अरेस्ट

गिरफ्तार परीक्षार्थी का नाम नसीम अख्तर बताया गया है. वह मालदा का रहनेवाला है.

विज्ञापन

कोलकाता. परीक्षा हॉल में पूछे गये सवालों का जवाब मोबाइल देखकर लिखते हुए रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना उत्तर कोलकाता के श्यामपुकुर थानाक्षेत्र में स्थित एक कॉलेज की है. गिरफ्तार परीक्षार्थी का नाम नसीम अख्तर बताया गया है. वह मालदा का रहनेवाला है. आरोपी को सोमवार को सियालदह कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राज्यभर के जिला अदालतों के लिए लोअर डिविजन क्लर्क के पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा सेंटरों में परीक्षा ली जा रही थी. आरोप है कि मालदा निवासी नसीम, श्यामबाजार के निकट स्थित एक कॉलेज में रविवार को परीक्षा दे रहा था. इसी दौरान परीक्षक की नजर अचानक नसीम पर पड़ी, जो मोबाइल देखकर परीक्षा दे रहा था. परीक्षक की नजर पड़ने पर तुरंत उसे इसके लिए रोका, तो वह झमेला करने लगा, जिसके बाद श्यामपुकुर थाने की पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola