विधाननगर : वाहनों की बैटरी चोरी करने के आरोप में एक अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम सुदीप्त दे उर्फ कनाई (36) है. वह हाबरा का निवासी है.

पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट थाना अंतर्गत उत्तर नीलाचल निवासी राजेश सिंह राय ने हालही में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनका एक बोलेरो पिकअप वैन से बिशरपाड़ा नबाजिबन में उनकी दुकान के पास खड़ा था. वहीं से वाहन की बैटरी चोरी हो गयी. इस शिकायत के बाद उसी स्थान से एक अन्य वाहन (टाटा सूमो) की बैटरी भी गायब पायी गयी.

एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने दोनों मामलों की जांच करते हुए चोरी की गयीं बैटरियों को बरामद कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola