साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 2.44 लाख रुपये

साइबर ठगी के एक मामले में 244000 रुपये रिकवर कर पीड़ित को सौंपे.
बैरकपुर. कमरहाटी थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में 244000 रुपये रिकवर कर पीड़ित को सौंपे. पीड़ित का नाम मोहम्मद इमरान है. वह कमरहट्टी क्षेत्र के टूट बागान इलाके का रहने वाला है. उसने पिछले माह एक लिखित शिकायत दर्ज करायी कि फेसबुक पर आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था. इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और क्रेडिट कार्ड के केवाइसी अपडेट के संबंध में बताया और उन्हें व्हाट्सएप में भेजे गये लिंक पर क्लिक कर एक ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा. उन्होंने जालसाजों के झांसे में आकर जब ऐप इंस्टॉल किया, तो उनके बैंक खाते से 3,83,000 रुपये गायब हो गये. ठगी का एहसास होने पर उन्होनें कमरहट्टी थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने पड़ताल करते हुए लेनदेन वाले जिस अकाउंट में पैसे भेजे गये थे, उसे फ्रीज कर दिया और पीड़ित के रुपये रिकवर कर कोर्ट के निर्देशानुसार पीड़ित को लौटा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










