रिजेंट पार्क : किशोर को कमरे में बुला कर करता था कुकर्म

Updated at : 22 Aug 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
रिजेंट पार्क : किशोर को कमरे में बुला कर करता था कुकर्म

घिनौनी हरकतों की जानकारी मिलते ही किशोर की मां ने की थाने में शिकायत

विज्ञापन

कोलकाता. किराये के कमरे में अपनी मां के साथ रहनेवाले 14 वर्षीय किशोर को मकान मालिक के हाथों घिनौनी हरकत का शिकार होना पड़ा. किसी को बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी आरोपी ने दी थी. घटना रिजेंट पार्क थानाक्षेत्र की है. लगातार इस तरह की घिनौनी हरकतों का शिकार होने के बाद मंगलवार को किशोर ने किसी तरह अपने दोस्तों को इस बारे में बताया. इसके बाद किशोर की मां को इसकी जानकारी मिली. तुरंत महिला बेटे को साथ लेकर इसकी शिकायत रिजेंट पार्क थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. क्या है मामला : पीड़ित किशोर ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रिजेंट पार्क इलाके में किराये के कमरे में रहता है. उसका आरोप है कि एक दिन मकान मालिक ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ घिनौनी हरकत की. जुबान खोलने पर उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी. पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे आये दिन अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था. इस बीच, पीड़ित ने मंगलवार को अपने दोस्तों को इस बारे में बताया. उसके बाद किशोर की मां को पूरी जानकारी मिली. तुरंत बेटे को साथ लेकर उसकी मां रिजेंट पार्क थाने में पहुंची. वहां उसने मकान मालिक के खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मकान मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि किशोर ने जो आरोप लगाये हैं, उसकी पुष्टि के लिए उसकी मेडिकल जांच करायी जा रही है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. वहीं, इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola