बनगांव : वामो समर्थकों के एसएसपी कार्यालय घेराव के दौरान हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 1:20 AM
आरजी कर की घटना के विरोध में वाममोर्चा की ओर से शनिवार को उत्तर 24 परगना के बनगांव पुलिस जिला के एसपी ऑफिस घेराव किया.
मांगों के समर्थन में एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
प्रतिनिधि, बनगांव.
आरजी कर की घटना के विरोध में वाममोर्चा की ओर से शनिवार को उत्तर 24 परगना के बनगांव पुलिस जिला के एसपी ऑफिस घेराव किया. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने बैरिकेड लगा कर प्रदर्शनकारियों को रामनगर रोड पर रोकने की कोशिश की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद वामो के छह सदस्यीय प्रतिनिधि दल ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा.
वामो नेता पीयूष कांति साहा ने कहा कि आरजी कर के दोषियों को अविलंब कड़ी से कड़ी सजा दी जाये, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना इस्तीफा दें और मृतका को न्याय मिले.
इन मागों को लेकर पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. वहीं, वामो द्वारा बारासात एसपी कार्यालय का भी घेराव किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










