ePaper

एक मार्च से ही राज्य में होगी सीएपीएफ जवानों की तैनाती

Updated at : 21 Feb 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
एक मार्च से ही राज्य में होगी सीएपीएफ जवानों की तैनाती

राज्य में अभी चुनाव की तिथी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यहां केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल (सीएपीएफ) की कुल 480 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार, इसमें से 240 कंपनियां एक मार्च तक राज्य पहुंच जायेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता

. राज्य में अभी चुनाव की तिथी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यहां केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल (सीएपीएफ) की कुल 480 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार, इसमें से 240 कंपनियां एक मार्च तक राज्य पहुंच जायेंगी.

उल्लेखनीय है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बीच विभिन्न इलाकों से अशांति और तोड़फोड़ की शिकायतें सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम न लेने का फैसला किया है. इसी के तहत मतदान की तारीखों की घोषणा से पहले ही केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्णय लिया गया है.

शनिवार को गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आगामी मार्च माह में पश्चिम बंगाल में कुल 480 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात की जायेंगी. यह तैनाती दो चरणों में होगी. पहले चरण में एक मार्च को 240 कंपनियां पहुंचेंगी, जबकि शेष 240 कंपनियां 10 मार्च को आयेंगी.

गौरतलब है कि, शुक्रवार को एसआइआर से संबंधित मामले में उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि 28 फरवरी तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाये. यदि किसी कारणवश पूरी सूची तैयार न हो सके, तो पूरक सूची प्रकाशित करने की भी अनुमति दी गयी है. इस आदेश के मात्र 24 घंटे बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की घोषणा को राजनीतिक विश्लेषक महत्वपूर्ण मान रहे हैं. राज्य के चुनाव आयोग कार्यालय के सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का कार्य क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित करना, विश्वास कायम करने के उपाय करना और चुनाव से संबंधित अन्य कार्य करना होगा. ये कंपनियां चुनाव प्रक्रिया के दौरान स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर इवीएम की सुरक्षा भी करेंगी.

राज्य में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं. अधिकारी ने बताया कि लगभग 240 कंपनियों का पहला समूह एक मार्च को तैनात किया जायेगा, जबकि इतनी ही कंपनियां वाला एक समूह 10 मार्च तक अपनी जिम्मेदारी संभालेगा. राज्य में जारी एसआइआर के बाद अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित होने वाली है, जबकि चुनाव कार्यक्रम मार्च में घोषित होने की उम्मीद है.

480 कंपनियों में किन-किन बटालियन की टुकड़ियां होंगी शामिल : बताया गया है कि सीएपीएफ की 240 कंपनियां एक मार्च को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगी. इन 240 कंपनियों में सीआरपीएफ की 110, बीएसएफ की 55, सीआइएसएफ की 21, आइटीबीपी की 27 और एसएसबी की 27 कंपनियां शामिल होंगी. वहीं, 10 मार्च को बंगाल पहुंचने वालीं 240 कंपनियों में सीआरपीएफ की 120, बीएसएफ की 65, सीआइएसएफ की 16, आइटीबीपी की 20 और एसएसबी की 19 कंपनियां यहां पहुंचेंगी.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola