आमडांगा : दो क्विंटल गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के आमडांगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबा के पास से राज्य पुलिस की एसटीएफ ने अंतरराज्यीय दो ड्रग तस्करों को दो क्विंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया है.
संवाददाता, बारासात
. उत्तर 24 परगना के आमडांगा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबा के पास से राज्य पुलिस की एसटीएफ ने अंतरराज्यीय दो ड्रग तस्करों को दो क्विंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. उनके नाम नृपेन बैरागी (36) और चांद बाबू (26) हैं. नृपेन उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर और चांद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार रात एक ट्रक से गांजा तस्करी होनेवाली है. जानकारी के बाद राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने मौके पर पहले से तैनात थी और ट्रक को रोक कर तलाशी ली. इस दौरान कुल 204 किलोग्राम (दो क्विंटल) गांजा जब्त किया गया.
पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है. आमडांगा थाने में एक एनडीपीएस एक्ट के तहत एक विशेष मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










