फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बनगांव उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना अंतर्गत गाड़ापोता ग्राम पंचायत अधीन कुंदीपुर इलाके में पंचायत प्रधान के जाली पैड और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर वारिसन सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार किये गये हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनगांव

उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना अंतर्गत गाड़ापोता ग्राम पंचायत अधीन कुंदीपुर इलाके में पंचायत प्रधान के जाली पैड और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर वारिसन सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार किये गये हैं. इनके नाम तन्मय सरकार और प्रलय हलदर हैं.

इस फर्जीवाड़े का पता भूमि विभाग के अधिकारियों को चला. इसके बाद पंचायत की ओर से थाने में शुक्रवार रात शिकायत दर्ज करायी गयी. शनिवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया.

इधर, पंचायत प्रधान दुलाल चंद माझी का आरोप है कि दो लोग पंचायत प्रधान का जाली पैड और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर वारिसन सर्टिफिकेट बनाये हैं. दोनों भाजपा कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं. उधर. बनगांव सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष देवदास मंडल का का कहना है कि आरोपी भाजपा कार्यकर्ता नहीं है. वे पहले तृणमूल पार्टी में थे. विगत विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola