ट्रक के धक्के से दो बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों के नाम शुभोजीत सरकार (25) और संदीप घोष (30) थे.

विज्ञापन

बनगांव. ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों के नाम शुभोजीत सरकार (25) और संदीप घोष (30) थे. घटना शुक्रवार देर रात बनगांव थाने के जयपुर कालीबाड़ी मोड़ इलाके में हुआ. आरोपी चालक फरार बताया गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक मोटर वैन को साइड देने के लिए अपनी बायीं ओर जाने की कोशिश की, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक टक्कर को मार दी, जिसमें शुभोजीत की मौके पर ही और संदीप की अस्पताल में मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि जेसोर रोड पर ट्रक चालकों की लापरवाही से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले स्कूल से घर जाते समय एक महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गयी थी.

लोगों का दावा है कि अगर जेसोर रोड का विस्तार नहीं किया गया, तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola