आरजी कर कांड के विरोध में तृणमूल ने निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री अरूप राय के नेतृत्व में एक रैली निकली

विज्ञापन

हावड़ा.आरजी कर कांड के विरोध में रविवार को खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री अरूप राय के नेतृत्व में एक रैली निकली. इस रैली में सांसद प्रसून बनर्जी, पूर्व फुटबॉलर शिशिर घोष, प्रशांत मुखोपाध्याय सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हुए. रैली मध्य हावड़ा के दलाल पुकुर इलाके से निकली और विभिन्न जगहों से होते हुए हावड़ा मैदान पहुंची. श्री राय ने कहा कि आरजी कर कांड के विरोध में हो रही रैली का वह समर्थन करते हैं. लोगों का गुस्सा जायज है. हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दल इस घटना को लेकर गंदी राजनीति कर रहे हैं. रैली में शामिल खिलाड़ियों ने मांग की कि सीबीआई इस मामले का जल्द निपटारा करे और दोषियों को कड़ी सजा दे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola