नाइट पार्किंग पर तृणमूल पार्षद ने उठाये सवाल
इस तरह के अवैध पार्किंग के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है.
कोलकाता. महानगर में अवैध पार्किंग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नाराजगी जता चुकी हैं. इसके बाद भी अवैध पार्किंग पर नकेल लगाने में कोलकाता नगर निगम विफल रहा है. शनिवार को निगम के मासिक अधिवेशन में बेहला के तृणमूल पार्षद रूपक गंगोपाध्याय ने अपने वार्ड 121 के विभिन्न हिस्सों में होने वाली नाइट पार्किंग को लेकर शिकायत की. उन्होंने कहा कि रात में कुछ लोग अपनी मर्जी से जहां-तहां गाड़ी खड़ी कर देते हैं. इस तरह के अवैध पार्किंग के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है. इसके जवाब में मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि रात में अवैध पार्किंग को लेकर मुख्यमंत्री भी चिंतित हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए