तीन क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे व सामग्री जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आरोपी का नाम अरविंद भुइयां (48) है

विज्ञापन

हल्दिया. एगरा थाने की पुलिस ने करीब तीन क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे व पटाखा बनाने की सामग्री जब्त की है. घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. आरोपी का नाम अरविंद भुइयां (48) है. वह निमकबाड़ गांव का निवासी है. सूत्रों के अनुसार, एगरा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि ताजपुर के गौड़पहाड़ी बस स्टैंड के पास एक दुकान में भारी परिमाण में प्रतिबंधित पटाखें व पटाखा बनाने की सामग्री रखी गयी है. गत मंगलवार की रात को वहां छापेमारी की गयी और प्रतिबंधित पटाखों को जब्त कर लिया गया. एगरा थाना के आइसी अरुण कुमार खां ने कहा कि जब्त किये गये पटाखे व पटाखा बनाने की सामग्री की कीमत करीब तीन लाख रुपये है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola