कोर्ट में मुख्य आरोपी के समक्ष तीन और गवाहों ने दी गवाही

इस तरह मामले में गवाही देने वाले गवाहों की कुल संख्या अब 15 हो गयी है.
कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के मामले में सियालदह अदालत में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ट्रायल प्रक्रिया के छठे दिन यानी मंगलवार को भी मामले के मुख्य आरोपी संजय राय को सियालदह अदालत में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की अदालत में पेश किया गया और उसकी मौजूदगी में तीन और गवाहों की गवाही ली गयी. इस तरह मामले में गवाही देने वाले गवाहों की कुल संख्या अब 15 हो गयी है. अदालती की कार्यवाही पिछले दिनों की तरह ही बंद कमरे में हुई. इस दिन एक चिकित्सक, पुलिस के एक फोटोग्राफर और एक अन्य शख्स ने अदालत में गवाही दी. इस दिन दूसरे दिनों की तरह राय अलग अंदाज में नजर आया और पुलिस के वाहन से जब उसे अदालत परिसर में लाया गया, तो वह किसी से भी बात करने से बचता रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










