ग्राहकों से ठगी के आरोप में कंपनी के तीन कर्मचारी हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गोपालनगर थाना के अकाइपुर में एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के मामले में कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

गोपालनगर थाना अंतर्गत अकाइपुर इलाके की घटना

प्रतिनिधि, बनगांव

गोपालनगर थाना के अकाइपुर में एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के मामले में कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों के नाम रिया मजूमदार, मौमिता राय और सोनाली विश्वास हैं. तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

आरोप है कि सैकड़ों ग्राहकों से ठगी की गयी है. उनके पैसे लेकर कंपनी के दफ्तर में ताला लगाकर कंपनी के लोग फरार हो गये हैं. गोपालनगर थाने में उक्त फाइनेंस कंपनी के खिलाफ करीब दस मामले दर्ज किये गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह पहले से ही दफ्तर बंद कर दिया गया है. सैकड़ों ग्राहकों के रुपये जमा हैं, सभी को अधिक ब्याज देने का झांसा देकर रुपये जमा लिये गये थे. पुलिस गिरफ्तार कर्मचारियों पूछताछ कर मुख्य अधिकारियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola