ePaper

तृणमूल में अगले महीने हो सकता है व्यापक फेरबदल

Updated at : 18 Dec 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल में अगले महीने हो सकता है व्यापक फेरबदल

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अगले वर्ष जनवरी को पार्टी में बड़े पैमाने पर सांगठनिक फेरबदल कर सकती है

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अगले वर्ष जनवरी को पार्टी में बड़े पैमाने पर सांगठनिक फेरबदल कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी के बाद पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल किया जा सकता है और इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गयी है. सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले भी संगठन स्तर पर सर्वे और उसके आधार पर नेताओं के कार्यों का मूल्यांकन कर एक रिपोर्ट तैयार की थी. रिपोर्ट को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी व उनके बीच विचार विमर्श भी होने की खबर सामने आयी है. पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के साथ-साथ पंचायत और नगर पालिका स्तर पर भी बदलाव किये जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola