बकाया मांगने गये व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

दत्तपुकुर थाना अंतर्गत जाफरपुर इलाके में रविवार को बकाया मांगने गये व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

बारासात. दत्तपुकुर थाना अंतर्गत जाफरपुर इलाके में रविवार को बकाया मांगने गये व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम ओसमान अली है. जानकारी के मुताबिक, ओसमान और उसके बेटे ने जाकेर अली नामक एक व्यक्ति को छह माह पहले 25.5 हजार रुपये दिये थे. लेकिन रुपये लौटाने में वह आनाकानी कर रहा था. रविवार को ओसमान अपने बेटे के साथ रुपये मांगने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों में बहस हो गयी. आरोप है कि जाकेर ने लाठी-डंडे से ओसमान पर हमला कर दिया. लहूलुहान ओसमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी जाकेर अली के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. वह घटना के बाद से फरार है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola