माता-पिता व बहन के हत्यारे को फांसी की सजा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Dec 2024 1:02 AM

विज्ञापन

धनियाखाली थाना अंतर्गत दशघड़ा गांव में तीन साल पहले हुए जघन्य हत्याकांड में दोषी प्रमथेश घोषाल को चंचुड़ा अदालत ने फांसी की सजा सुनायी.

विज्ञापन

धनियाखाली में आठ नवंबर 2021 को हुई थी घटना प्रतिनिधि, हुगली धनियाखाली थाना अंतर्गत दशघड़ा गांव में तीन साल पहले हुए जघन्य हत्याकांड में दोषी प्रमथेश घोषाल को चंचुड़ा अदालत ने फांसी की सजा सुनायी. सोमवार को न्यायाधीश संजय कुमार शर्मा ने यह फैसला सुनाया. जानकारी के अनुसार, आठ नवंबर 2021 को धनियाखाली थाना क्षेत्र के दशघड़ा गांव के पालपाड़ा में प्रमथेश ने अपने पिता असीम घोषाल (68), मां शुभ्रा घोषाल (60) और बहन पल्लवी चटर्जी (38) की गला रेत कर और हाथ की नसें काटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद खुद की नस भी काट ली थी. उसे पुलिस ने चंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया था. उपचार के बाद उसकी जान बच गयी. पल्लवी के पति पार्थ चटर्जी ने धनियाखाली थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद प्रमथेश को गिरफ्तार कर लिया था. मामले में कुल 14 गवाहों के बयान दर्ज किये गये. सरकारी अधिवक्ता शंकर गंगोपाध्याय ने बताया कि हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने अभियुक्त को फांसी की सजा दी. जांच अधिकारी सुजीत मैती ने हत्याकांड की जांच की और समय पर चार्जशीट दाखिल की. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कामनाशीष सेन ने कहा कि न्यायालय और न्यायिक प्रणाली पर सभी को भरोसा रखना चाहिए. 2020 में विष्णु मल हत्याकांड में सात लोगों को मौत की सजा सुनायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola