डोमजूर में वृद्धा की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी मरीज की तबीयत

विज्ञापन

इंजेक्शन देने के तुरंत बाद फूलने लगा मरीज का शरीर हावड़ा. डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में वृद्धा की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ किया. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. मृतका का नाम आरती पंडित (65) है. मृतका के बेटे सनातन पंडित ने बताया कि रविवार रात को उसकी मां के पेट में दर्द और उल्टी होने के बाद स्थानीय डॉक्टर ने भर्ती कराने का परामर्श दिया. इसके बाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. रविवार सुबह 10 बजे तक मां की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ था. इसके बाद राउंड पर आये एक डॉक्टर ने मां को इंजेक्शन दिया और इसके कुछ देर बाद ही मां की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन देने के महज पांच मिनट के अंदर उनका शरीर अजीबो-गरीब तरीके से फूल गया और फिर उन्होंने दम तोड़ दिया. मरीज को कौन सा इंजेक्शन दिया गया था, इसका जवाब डॉक्टर और नर्सिंग होम प्रबंधन ने देने से इंकार कर दिया. इसके बाद ही गुस्साये लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि अगर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए इच्छुक होते हैं, तभी मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola