एसएसकेएम में भर्ती तीनों प्रसूताओं की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनकी चिकित्सा के लिए रविवार को पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था.

विज्ञापन

कोलकाता. मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में सलाइन चढ़ाने से गंभीर रूप से बीमार पड़ीं चार में से तीन प्रसूताओं को एसएसकेएम (पीजी) में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो वेंटिलेशन पर हैं, जबकि एक को आइसीयू में रखा गया है. फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है. यह जानकारी पीजी के निदेशक डॉ मणिमय बंद्योपाध्याय ने दी. उन्होंने बताया कि इनकी चिकित्सा के लिए रविवार को पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था. इस बोर्ड में चिकित्सकों की संख्या पांच से बढ़ा कर नौ कर दी गयी है. क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में जनरल मेडिसिन, प्रसूता विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, आइटीयू विशेषज्ञ समेत अन्य चिकित्सकों को शामिल किया गया है. डॉ बंद्योपाध्याय ने बताया कि बीमार प्रसूताओं की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है. पीजी में भर्ती प्रसूताओं के नाम मम्पी सिंह, नसरीन और मिनारा बीबी है. तीनी की शारीरिक स्थिति खराब होने पर उन्हें ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से मेदिनीपुर से एसएसकेएम लाया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola