खिदिरपुर अग्निकांड के कारणों की होगी जांच : सीपी

Updated:
विज्ञापन

पोर्ट इलाके के खिदिरपुर के ऑर्फनगंज मार्केट में रविवार देर रात लगी आग की घटना के बाद सोमवार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का जायजा लिया.

विज्ञापन

षड्यंत्र के तहत आग लगाने के आरोप पर कोलकाता के सीपी मनोज वर्मा ने दिया जवाब

सीपी ने कहा- मार्केट में 1200 से अधिक दुकानें थीं, लगभग 60 प्रतिशत जलकर राख हो गयीं

कोलकाता. पोर्ट इलाके के खिदिरपुर के ऑर्फनगंज मार्केट में रविवार देर रात लगी आग की घटना के बाद सोमवार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ डीसी पोर्ट हरि कृष्ण पाई के साथ अन्य वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी भी मौजूद थे. घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा क्षतिग्रस्त दुकानों के कुछ व्यवसायियों से भी मिले. इस दौरान कुछ व्यवसायियों ने उनके समक्ष षड्यंत्र के तहत आग लगाये जाने का आरोप लगाया.

इन आरोप पर सीपी ने कहा कि अबतक की जांच में पता चला है कि इस पूरे मार्केट में लगभग 1200 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें थीं. कई बड़े गोदाम भी थे. इनमें 60 प्रतिशत दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गयी हैं. हमने लोगों के आरोपों को सुना है. घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी करायी जायेगी. आग कैसे लगी, इसकी जांच कराये जाने के बाद कारगर कदम उठाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola